Malda Division - Rajbhasha Department / राजभाषा विभाग
सामान्य सुचना व संगठन :
राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार व इसके अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए मालदा मंडल में राजभाषा विभाग कार्यकर है । यह विभाग रेलवे बोर्ड द्वारा जारी राजभाषा नीति व नियमों के अनुपालन हेतु सतत कार्य करता है ।
मालदा मंडल में राजभाषा विभाग की संगठन
- प्रशिक्षण :
मालदा मंडल, भारत-बांलादेश सीमान्त प्रदेश मे स्थित है । यह मंडल 'ग' क्षेत्र में पड़ता है । यहों अधिकतर कर्मचारी हिंदीतर भाषा-भाषी हैं । इन कर्मचारीयों को प्रशिक्षित करने हेतु मंडल में एक अंशकालिक हिंदी प्रशिक्षण केन्द्र चल रहा है ।
- हिंही पुस्तकालय :
मालदा मंडल मे 11 (ग्यारह) हिंदी पुस्तकालय हैं । इन पुस्तकालयों को स्थानीय कर्मचारीयों की सुविधानुसार प्रति कार्य दिवस को दो घंटे खोला जाता है ।
- राजभाषा कार्यान्वयन समितीयों :
राजभाषा के प्रयोग-प्रसार पर लगातार निगरानी रखने के लिए मंडल के 6 स्टेशनो पर राजभाषा कार्यान्वयन समितीयां कार्यरत हैं । इन समितीयों की बैठकें नियमित रुप से की जाती हैं ।
- हिंदी कार्यशालाएं :
हिंदी मे कार्य करने की झिझक को दूर करने के उद्देश्य से हिंदी कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं ।
- अंतर विभागीय चल राजभाषा शील्ड :
मंडल कार्यलय के विभिन्न विभागों के बीच हिंदी के कार्यो मे प्रतियोगिता की भावना पैदा करने के लिए अन्तर विभागीय चल राजभाषा शील्ड दी जाती है ।
- प्रोत्साहन योजना :
हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने के लिए अधिकारियों/कर्मचारीयों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है ।
- संरक्षा परिपत्र :
संरक्षा विभाग से जारी होने वाले सभी संरक्षा परिपत्र का त्वरित गति से हिंदी अनुवाद किया जाता है ।
- राजभाषा अधिनियम की घारा 3(3) का अनुपालन :
राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अंर्तगत आने वाले कागजात, सामान्य आदेश, प्रशासनिक व अन्य प्रतिवेदन, सूचनाएं निविदा प्ररुप, संविदाएं, करार, लाइसेंस, परमिट, विग्जप्तियां, नियम, संकल्प आदि द्विभाषी रुप में जारी किए जाते हैं ।
- राजभाषा पखवाड़ा :
14 सितम्बर हिंदी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है जिसके अन्तर्गत संकल्प दिवस, हिंदी श्रुत लेखन, कहानी पूरी करो, अधिकारियों की राजभाषा क्विज, हिंदी टंकण प्रतियोगिता तथा हिंदी टिप्पण एवं प्रारुप लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं । पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किए जाते हैं ।
- बढ़ते कदम लघु समाचार पत्रिका का प्रकाशन :
मंडल के सभी विभागों की गतिविधियां, उपलब्धियां एवं उल्लेखनीय कामकाज को समाहित करते हुए मंडल से एक लघु समाचार पत्रिका 'बढ़ते कदम' प्रकाशित की जाती है । इस पत्रिका को मंडल के सभी स्टेशनों, क्षेत्रीय रेलों एवं मंडलों मे भेजी जाती है ।
- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की नियमित बैठक :
नगर के केन्द्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों, उपक्रमों मे हिन्दी के प्रयोग प्रसार के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, मालदा का गठन किया गया है । इस समिति की वर्ष में दो बैठकें आयोजित की जाती है ।
Additional Information of Rajbhasha Department
| Article / Additional Information |
Date of Posting |
BACK
GO TO TOP